{"_id":"809614be0f41f170c054f23b50418afd","slug":"not-even-in-a-month-no-action-against-builder-baba-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में भी नहीं हुई 'बिल्डर बाबा' के घर पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में भी नहीं हुई 'बिल्डर बाबा' के घर पर कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम अभियान चलाता है। कनेक्शन काटने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई भी की जाती है, लेकिन निगम अपने ही पूर्व अधिकारी पर कार्रवाई करने के लिए बगले झांक रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-41 स्थित सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरी की कोठी का कनेक्शन कटे एक माह हो चुका है, लेकिन जुर्माने की कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक कनेक्शन सचिन दत्ता के पिता के नाम है, इसलिए जुर्माना भी उन्हीं से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बताया कि बिजली विभाग के किसी पूर्व अधिकारी पर निर्धारित लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल करने का यह पहला मामला है। जुर्माना किस प्रकार और कितना लगाया जाए, इसका निर्धारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
यही वजह है कि मेरठ स्थित बिजली महकमे के कमर्शियल विभाग को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें जुर्माना प्रक्रिया और निर्धारण की जानकारी मांगी गई है। पत्र भेजे करीब एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
मालूम हो कि 7 अगस्त को विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने सेक्टर-41 के सी ब्लॉक स्थित सचिन दत्ता की कोठी पर छापा मारा था, जिसमें निर्धारित लोड से ज्यादा बिजली की खपत पाई गई थी। टीम ने बिजली कनेक्शन काट दिया था। सचिन दत्ता के पिता राजेंद्र कुमार दत्ता बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।