{"_id":"6b09943f73156a246e0f8395","slug":"not-a-single-permanent-gdmo-was-appointed-at-aiims-throughout-the-year-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165063-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में सालभर नहीं हुई एक भी स्थायी जीडीएमओ की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में सालभर नहीं हुई एक भी स्थायी जीडीएमओ की नियुक्ति
विज्ञापन
स्वीकृत पदों के मुकाबले 70 फीसदी से अधिक पद खाली, महज पांच नियमित डॉक्टरों के भरोसे व्यवस्था,
आरटीआई में हुआ खुलासा, पीजी योग्यता की जानकारी देने से भर्ती सेल ने खड़े किए हाथ, दूसरे विभागों को भेजे सवाल 2026 में 12 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
सिमरन
नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में शामिल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एम्स में एमबीबीएस डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई है। वर्ष 2025 के दौरान संस्थान में एक भी जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) यानी एमबीबीएस ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर की नियमित नियुक्ति नहीं हुई। वहीं, मौजूदा समय में इस श्रेणी के महज पांच डॉक्टर स्थायी पदों पर कार्यरत हैं। इसके मुकाबले संस्थान में जीडीएमओ के कुल 17 से 19 पद स्वीकृत हैं। यानी स्वीकृत पदों की तुलना में 70 फीसदी से अधिक पद खाली हैं।
देशभर से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एम्स पहुंचने वाले मरीजों के बीच डॉक्टरों की यह कमी संस्थान की कार्यप्रणाली और मानव संसाधन प्रबंधन पर सवाल खड़े करती है। नियुक्तियों से जुड़ी यह जानकारी सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत सामने आई है। आरटीआई आवेदन गत 23 सितंबर को दायर किया गया था। इसमें एम्स प्रशासन से जीडीएमओ डॉक्टरों की नियुक्ति, शैक्षणिक योग्यता और अन्य संबंधित जानकारियां मांगी गई थीं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर 29 अक्तूबर को प्रथम अपील दायर की गई। इसके बाद 25 नवंबर को एम्स भर्ती सेल की ओर से जारी आदेश में नियुक्तियों की स्थिति स्पष्ट की गई।
विज्ञापन
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, संस्थान में कार्यरत पांच स्थायी जीडीएमओ में से तीन एम्प्लॉइज हेल्थ स्कीम सेल और दो जेपीएनए ट्रॉमा सेंटर में तैनात हैं। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए एम्स प्रशासन ने वर्ष 2026 की शुरुआत में 12 स्थायी जीडीएमओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं।
सालभर में नहीं हुई एक भी नियमित नियुक्ति
एम्स भर्ती सेल ने आरटीआई के जवाब में स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 में एमबीबीएस ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर के पद पर स्थायी आधार पर कोई नियुक्ति नहीं की गई। इसके साथ ही संस्थान में इस श्रेणी के पांच नियमित डॉक्टरों के कार्यरत होने की जानकारी दी गई। ऐसे में सवाल उठता है कि जब संस्थान में स्वीकृत पदों की तुलना में डॉक्टरों की संख्या इतनी कम है, तो मरीजों की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप चिकित्सकीय मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
पीजी डिग्री की जानकारी दूसरे विभाग के पास
आरटीआई आवेदन में जीडीएमओ डॉक्टरों की पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा भी मांगा गया था। हालांकि, भर्ती सेल ने यह जानकारी अपने पास उपलब्ध नहीं होने की बात कही। विभाग ने इस सवाल को एस्टेब्लिशमेंट सेक्शन के संबंधित केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी (सीपीआईओ) के पास भेज दिया। इसी तरह फैकल्टी सेल और एकेडमिक सेक्शन से संबंधित सवालों को भी संबंधित विभागों के पास भेजा गया है।
अपील का निस्तारण, कई जानकारियों का इंतजार
एम्स भर्ती सेल के प्रोफेसर इंचार्ज एवं प्रथम अपीलीय प्राधिकारी डॉ. प्रतीक कुमार ने 25 नवंबर को आदेश जारी कर प्रथम अपील का निस्तारण कर दिया। हालांकि, विभागीय स्तर पर जानकारी हस्तांतरित किए जाने के कारण कई सवालों के जवाब अभी मिलने बाकी हैं।