{"_id":"624551f23a438c7f1b3032fa","slug":"north-west-delhi-many-areas-no-water-supply-on-31-march-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: आज नहीं आएगा दिल्ली के इन इलाकों में पानी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट: आज नहीं आएगा दिल्ली के इन इलाकों में पानी, ये है वजह
Thu, 31 Mar 2022 12:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:32 PM IST
सार
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शाहबाद डेयरी, पप्पू कॉलोनी, प्रहलाद विहार, प्रहलादपुर बांगर गांव, शाहबाद दौलतपुर, रोहिणी सेक्टर-25, 26, 27, 28, 29, 30 रोहिणी, जैन कालोनी, किशन कालोनी, गुप्ता कालोनी, शर्मा कालोनी, कृष्ण विहार, बुद्ध विहार व अन्य इलाकों में आज पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड हैदरपुर स्थित जल शोधक संयंत्र-एक की हैलीपैड रोड के पास इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाली किराड़ी मेन लाइन को शिफ्ट करेगा। इस रोड को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शाहबाद डेयरी, पप्पू कॉलोनी, प्रहलाद विहार, प्रहलादपुर बांगर गांव, शाहबाद दौलतपुर, रोहिणी सेक्टर-25, 26, 27, 28, 29, 30 रोहिणी, जैन कालोनी, किशन कालोनी, गुप्ता कालोनी, शर्मा कालोनी, कृष्ण विहार, बुद्ध विहार, बेगमपुर, किराड़ी, अमन विहार, हरी एन्क्लेव, कर्ण विहार, प्रेम नगर, अगर नगर, इंदर एन्क्लेव, निठारी, किराड़ी, मुबारकपुर डबास गांव और उनके आसपास के क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन