{"_id":"5d39e87b8ebc3e6cee20b65f","slug":"north-east-states-cricket-association-two-coach-has-arrested-after-extortion-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर राज्यस्तरीय क्रिकेट मैच खिलाने वाले दो कोच गिरफ्तार, 20 युवा क्रिकेटरों से लिए एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे लेकर राज्यस्तरीय क्रिकेट मैच खिलाने वाले दो कोच गिरफ्तार, 20 युवा क्रिकेटरों से लिए एक करोड़
Thu, 25 Jul 2019 11:05 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किए गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पैसे लेकर राज्यस्तरीय क्रिकेट मैच खिलाने वाले दिल्ली स्थित प्राइवेट अकादमी के दो कोच को गिरफ्तार किया है। ये उत्तर- पूर्व राज्यों के राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (संघ) से युवाओं को बीसीसीआई के क्रिकेट मैच खिलाते थे।
आरोपी करीब 20 से ज्यादा युवा क्रिकेटरों को राज्यस्तरीय मैच खिलाकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। अपराध शाखा अब उत्तर-पूर्व राज्यों के राज्य क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य व बीसीसीआई अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों कोच को एक सप्ताह के रिमांड पर लिया है।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी रवि दलाल (32) और बाड़ा हिंदू राव निवासी हारिस (30) के रूप में हुई है। दोनों क्रिकेट खिलाड़ी हैं और अलग-अलग अकादमी में कोचिंग देते हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी 15 से 20 युवाओं से पैसे लेकर रणजी व बीसीसीआई के क्रिकेट मैच खिला चुके हैं। आरोपी खिलाड़ियों के खेल व हैसियत को देखकर पैसे लेते थे। पुलिस नागालैंड समेत अन्य राज्यों के क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य व उनसे संबंध रखने वाले बीसीसीआई के पदाधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

बीसीसीआई के पदाधिकारी अंशुमन उपाध्याय ने मार्च महीने में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को दी शिकायत में कहा था कि बीसीसीआई के एसीएसूय को एक युवा क्रिकेटर से शिकायत मिली है कि कुछ क्रिकेटर संघ के सदस्य और अन्य लोग रणजी ट्रॉफी व अन्य बीसीसीआई टूर्नामेंट खिलाने के नाम पर उभरते युवाओं से धोखाधड़ी कर रहे हैं। बीसीसीआई को शिकायत करने वालों में रोहिणी के हरेंद्र कौशल भी शामिल हैं।
ये थीं शिकायतें
हरेंद्र ने अपने 17 वर्षीय भतीजे कनिष्ठ गौड़ के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की है। अन्य शिकायतकर्ताओं में गुरुग्राम के बादशाहपुर निवासी शिवम और रोहिणी निवासी किशन अटरी शामिल हैं। हरेंद्र कौशल ने बताया था कि उसका भतीजा कनिष्ठ गौड़ (17) ने रवि दलाल नामक कोच से संपर्क किया था तो उसने कनिष्ठ को नागालैंड की अंडर -19 के पांच मैचों में अतिथि खिलाड़ी के तौर पर भर्ती करवाने का झांसा दिया। इसके लिए दस लाख रुपये की मांग की।
खुद बड़ा मैच नहीं खेले फिर कैसे खिला दिया
शिकायतकर्ता ने पैसे दे दिए। इसके बाद वह उसे कुछ एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलवाने दीमापुर ले गया। इसके बाद नागालैंड अंडर-19 में दो मैच खेलने का मौका दिया गया। बाद में मौका नहीं दिया गया। जब पैसे वापस मांगे तो रवि दलाल ने पैसे देने से इनकार कर दिया। दर्ज एफआईआर में कुछ राज्यों के क्रिकेटर संघ के नाम भी हैं।