पूर्वोत्तर की युवतियों से फ्लैट में घुसकर छेड़छाड़
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में नॉर्थ-ईस्ट की दो युवतियों के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं का आरोप है कि दोनों के साथ उनके मकान मालिक ने शराब के नशे में बदसलूकी की।
किसी तरह पीड़िताओं ने घर से बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। युवतियों की काउंसलिंग कराए जाने के बाद आरोपी मकान मालिक महेंद्र टोकस उर्फ पप्पू के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरवाजा खोलते ही जबरन घर में घुंस गया
पुलिस के मुताबिक युवतियों किराये का फ्लैट लेकर आर के पुरम के मोहम्मदपुर गांव में रहती हैं। इनकी उम्र 19 और 20 साल है। दोनों ही छात्राएं हैं। आरोप है कि रविवार सुबह शराब के नशे में फ्लैट मालिक ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही वह जबरन फ्लैट में घुस गया।
दोनों से छेड़खानी करने लगा। किसी तरह दोनों बाहर भागीं। बाद में पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों की काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।