फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North Delhi Municipal Corporation conducts water sprinkling in Sadar Bazaar area as a measure against air pollution

दिल्ली नगर निगम ने सदर बाजार इलाके में किया पानी का छिड़काव, मेयर ने बोला-केजरीवाल सरकार पर हमला

Sun, 15 Nov 2020 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Nov 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
North Delhi Municipal Corporation conducts water sprinkling in Sadar Bazaar area as a measure against air pollution
दिल्ली नगर निगम ने पानी का छिड़काव - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली में एनजीटी के आदेश और दिल्ली सरकार के आग्रह का लोगों ने जमकर मखौल उड़ाया। दिल्लीवालों ने दिवाली के दिन खूब पटाखे चलाए। नतीजा, पहले से खराब दिल्ली की हवा और खराब हो गई और गंभीर स्थित में पहुंच गई। जगह-जगह एक्यूआई बढ़ता चला गया। 
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण समिति के अनुसार आनंद विहार में 481 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह आईजीआई एयरपोर्ट पर 444, आईटीओ पर 457 और लोधी रोड पर 414 एक्यूआई रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन


गोविंदपुरी, कालकाजी, ग्रेटर कैलाश से लेकर इंडिया गेट तक के इलाके में हवा की गुणवत्ता खराब हुई है। पटाखों के प्रदूषण की वजह से कॉलोनियों में धुएं की चादर पसर गई।सड़कों से लेकर कॉलोनियों में पटाखों की अवैध बिक्री हुई व उन्हें जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सदर बाजार इलाके में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पानी का छिड़काव किया है। इस दौरान मेयर जय प्रकाश ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार की ज़िम्मेदारी है, लेकिन सरकार सो रही है। जबकि हम काम कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed