फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Normal delivery of a girl child with illness

बीमारी से ग्रसित बच्ची की हुई सामान्य डिलवरी, नाभि से निकली हुई थी छोटी व बड़ी आंत

Tue, 26 Nov 2019 01:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, पलवल
अमर उजाला ब्यूरो, पलवल Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Nov 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Normal delivery of a girl child with illness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमरअमर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरंगाबाद में रविवार सुबह एक जन्मजात बीमारी से ग्रस्त बच्ची का सामान्य प्रसव किया गया। बच्ची की नाभि नाल के साथ छोटी आंत व बड़ी आंत पेट से बाहर निकली हुई थी। बच्ची का वजन केवल 1 किलो 600 ग्राम था। बच्ची की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


सीएचसी औरंगाबाद में रविवार रात को गांव नंगला एहसानपुर निवासी सकरूद्दीन अपनी पत्नी मिसकीना की प्रसूति के लिए लेकर आया। स्वास्थ्य केंद्र में सुबह सात बजकर 26 मिनट पर स्टाफ नर्स गुंजन तथा सरिता के द्वारा सामान्य प्रसूति करवाई गई। महिला एक बच्ची को जन्म दिया जो जन्मजात बीमारी से ग्रस्त थी। बच्ची की नाभि नाल के साथ चोटी व बड़ी आंत पेट से बाहर निकली हुई थी।
विज्ञापन


अस्पताल के आयुष अधिकारी डॉ.रूप कुमार ने बताया कि गर्भावस्था में फोलिक एसिड और आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट नहीं लेने से ऐसी जन्मजात बीमारियां पैदा होती हैं। गर्भावस्था के पहले तीन माह
विज्ञापन
विज्ञापन

होने तक फोलिक एसिड की टेबलेट तथा तीन महीने के बाद आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट लेने की सलाह दी जाती है। ताकि जन्मजात बीमारियों से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि बच्ची का वजन भी काफी कम था और स्थिति गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed