फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nora Fatehi admitted that she spoke to Sukesh Chandrasekhar through Leena Maria Paul

सरकारी गवाह बनेंगी नोरा फतेही: मानी सुकेश चंद्रशेखर से बातचीत करने की बात, बोलीं- बस दो-तीन बार ही...

Sun, 04 Sep 2022 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 09:27 PM IST
सार

ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि उनको नोटिस भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Nora Fatehi admitted that she spoke to Sukesh Chandrasekhar through Leena Maria Paul
सुकेश, जैकलीन और नोरा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसकी सुकेश चंद्रशेखर से बात लीना मारिया पॉल के जरिए हुई थी। उसने पूछताछ में ये भी खुलासा किया है कि सुकेश से उसकी दो से तीन बार ही बात हुई थी, इससे ज्यादा बात नहीं हुई। शुरूआत में वह सुकेश को नहीं जानती थी। बाद में जब मामले का खुलासा हुआ तो उसे पता लगा कि सुकेश चंद्रशेखर कौन है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अधिकारियों का कहना है कि ईओडब्ल्यू फिल्म अभिनेत्री को गवाह बनाएगी। नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से मिली बीएमडब्ल्यू कार को कोरोना काल में सस्ते में बेच दिया था। नोरा के मैनेजर व एक रिश्तेदार से भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन

 

ईओडब्ल्यू ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों को जमानत दिलाने के नाम पर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ की थी। ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छात्रा शर्मा के कार्यालय में फिल्म अभिनेत्री से करीब सात घंटे पूछताछ की गई थी। नोरा फतेही ने बताया कि उसकी लीना मारिया के जरिए एक शो में सुकेश चंद्रशेखर से बात होना शुरू हुआ था। उसकी वर्ष 2021 से बात सुकेश से बात होना शुरू हुआ था। उसे लगा कि सुकेश लीना का जानकार है। उसकी सुकेश से दो से तीन बार बात हुई थी। ईओडब्ल्यू पुलिस अधिकारियों ने नोरा ने सुकेश से मिली बीएमडब्ल्यू कार को कोरोना काल में सस्ते में बेच दिया था। दिल्ली पुलिस इस कार को व नोरा को सुकेश से मिले मोबाइल की बरामदगी के प्रयास कर रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अगर कार व मोबाइल को बरामद नहीं किया गया तो नोरा से कार व मोबाइल की कीमत की रकम जमा करवाई जाएगी। नोरा फतेही ने पूछताछ में ये भी बताया है कि उसके मैनेजर व उसका एक रिश्तेदार सुकेश से बात करते थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस नोरा फतेही के मैनेजर व एक रिश्तेदार को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों कहना है कि फिल्म अभिनेत्री ने सुकेश के संपर्क में ज्यादा लंबे समय तक नहीं रही। 

विज्ञापन

जैक्लिन से पूछताछ के लिए तैयारी की जा रही है प्रश्नावली-
ईओडब्ल्यू की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू कार्यालय बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि उनको नोटिस भेज दिया गया है। ईओडब्ल्यू पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जैक्लिन से पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार की जा रही है। इसके लिए एक टीम गठित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed