{"_id":"f87d4d119544dea69d2017a57c13ffd3","slug":"nominaton-in-court-today-just-will-not-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में आज सिर्फ नामांकन होगा, काम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में आज सिर्फ नामांकन होगा, काम नहीं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में अब न्यायिक कार्य एक बार फिर से प्रभावित हो सकता है। दरअसल बार एसोसिएशन चुनाव का बिगुल एक बार फिर से बज गया है। सोमवार को नामांकन किए जा सकेंगे।
बार एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के चलते सोमवार को कचहरी के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूरी तरह विरत रहेंगे। ऐसे में वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया पूर्व में चली थी, मगर तहसील कंपाउंड संघ के अधिवक्ताओं के नाम काटे जाने के चलते संघ ने इसके लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया में शिकायत की थी।
विज्ञापन
बार कौंसिल ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप के बाद चुनावी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। अब बार कौंसिल ने हाईकोर्ट में मामले का हवाला देकर अपना हाथ पीछे खींच लिए।
इसके साथ ही हाईकोर्ट में रिट दायर करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव ने भी दो दिन पूर्व अपनी अर्जी वापस ले ली थी।
इसी के चलते एक बार फिर से कचहरी में बार चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। एल्डर कमेटी के अनुसार बार के लिए मतदान 29 फरवरी को होगा। उसी दिन देर शाम तक सभी पदों के रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे।