फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nomination filing today

जानिए कहां जाएंगे आपके उम्मीदवार नामांकन भरने?

Sat, 15 Mar 2014 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Mar 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
nomination filing today

दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार से नामांकन शुरू हो रहा है। अधिसूचना के बाद सुबह 11 बजे से सात सीटों के लिए सात जगह नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्याशी और पार्टी पर नजर रखने केलिए मुख्य पर्यवेक्षक के साथ माइक्रो ऑब्जर्वर्स भी लगाए गए हैं। ये पर्यवेक्षक प्रत्याशी, पार्टी और चुनाव अधिकारियों पर पैनी नजर रखेंगे। एसएमएस सेवा से प्रचार पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी भी इन्हें सौंपी गई है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह अधिसूचना जारी होगी और 11 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन 22 मार्च तक होंगे। इस बीच रविवार और सोमवार को छुट्टी रहेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव बताते हैं कि अधिसूचना जारी होने और प्रत्याशी के नामांकन के बाद उन पर सीधे तौर से आचार संहिता लागू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन करने के लिए आते समय लेकर आने वाले वाहन और फूल मालाओं का खर्च भी प्रत्याशी के खर्च में जुड़ेगा। प्रत्याशी अपने साथ पांच से अधिक लोग नहीं ला पाएंगे।

कहां होंगे नामांकन

सीट

पता

हेल्पलाइन

उत्तर पश्चिम दिल्ली

डीएम-कंझावला

1800111401

उत्तर पूर्वी दिल्ली

डीएम-नंद नगरी

1800111402

दक्षिण दिल्ली

डीएम-दक्षिण, साकेत

1800111403

पूर्वी दिल्ली

 डीएम-पूर्वी दिल्ली

1800111406

पश्चिमी दिल्ली

डीएम-पश्चिम, रामपुरा

1800111407

चांदनी चौक

डीएम-उत्तर

1800111408

नई दिल्ली

डीएम-नई दिल्ली

1800111409

दिल्ली में लोकसभा चुनाव का शेड्यूल

अधिसूचना

15 मार्च, 2014


नामांकन का अंतिम दिन

22 मार्च, 2014


नामांकन पत्रों की छंटनी

24 मार्च, 2014


नाम वापसी का दिन

24 मार्च, 2014


मतदान

10 अप्रैल, 2014


मतगणना

16 मई, 2014



नामांकन के अहम बिंदु
सुरक्षा राशि के तौर पर लोकसभा सामान्य वर्ग प्रत्याशी को 25 हजार रुपये देने होंगे।
एक सौ मीटर के दायरे में 3 वाहन से अधिक लाए तो होगी कार्रवाई।
लोकसभा प्रत्याशी अधिकतम 50 लाख रुपये खर्च कर सकता है।
प्रत्याशी का शपथपत्र कोई भी व्यक्ति रिटर्निंग ऑफिसर से ले सकता है।
इस बार शपथ पत्र में सोशल मीडिया अकाउंट पता, बैंक का नया अकाउंट खुलवाकर नंबर देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed