फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Zoo reopens after two months of lockdown

Noida News: दो महीने के लॉकडाउन के बाद खुला चिड़ियाघर

Sat, 08 Nov 2025 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Zoo reopens after two months of lockdown
-शनिवार सुबह से ही हजारों उत्साही परिवार, बच्चे और पर्यटक उमड़ते नजर आए
विज्ञापन

-बाघों की गुर्राहट, बंदरों की उछलकूद व पक्षियों की चहचहाहट ने किया स्वागत
-अंदर का नजारा रहा दिलचस्प, पर्यटकों को देख अठखेलियां करते नजर आए जानवर

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बर्ड फ्लू के डर से दो महीने से बंद पड़े राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) ने शनिवार को फिर से अपने दरवाजे आगंतुकों के लिए खोल दिए। सुबह से ही हजारों उत्साही परिवार, बच्चे और पर्यटक उमड़ पड़े। लंबे इंतजार के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा तो जानवरों ने भी जैसे मौके का फायदा उठाया। बाघों ने गुर्राहट भरी, बंदरों ने उछल-कूद मचाई और पक्षियों ने चहचहाहट से स्वागत किया। चिड़ियाघर के अंदर का नजारा देखने लायक था। इसके अलावा, जानवर अठखेलियां करते नजर आए।
रॉयल बंगाल टाइगर ने अपनी सफेद धारियों के साथ घूम-फिरकर पोज दिए, जबकि एशियाई शेरों ने गुर्राहट से पर्यटकों को रोमांचित किया। बंदरों का झुंड तो जैसे पार्टी कर रहा था। उछल-कूद, शरारतें और एक-दूसरे से खेलना। पक्षियों के एनक्लोजर में तो रंग-बिरंगे परिंदे चहचहा रहे थे, मानो बंदी से आजादी मिल गई हो। हाथी और गैंडे भी शांत, लेकिन एक्टिव नजर आए। गर्मियों में जब दो पेंटेड स्टॉर्क पक्षियों में एच5एन1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई तो चिड़ियाघर को 30 अगस्त से बंद कर दिया गया था। इसके बाद वेटरिनरी डॉक्टरों ने जानवरों की पूरी जांच की, दवाइयां दीं और जगह को साफ-सुथरा बनाया।
विज्ञापन

पशुपालन मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही शनिवार सुबह चिड़ियाघर खुल गया। शनिवार को पूरे चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के प्रकोप के बाद पक्षियों और बाड़ों में एंटी-वायरस का छिड़काव किया गया है। दूसरी ओर, एंट्री गेट पर लंबी कतारें लगी हुई थी। केवल दो घंटे में ही 5,000 से ज्यादा विजिटर्स अंदर घुस चुके थे। लाजपत नगर से अपने परिवार के साथ आई रीना शर्मा ने बताया कि बच्चों को इतने दिनों से चिड़ियाघर ले जाना बाकी था। शनिवार तो जैसे हम लोगों के लिए जश्न मनाया। उन्होंने बताया कि बच्चों ने शेरों को दौड़ते देखा तो डर भी लगा, लेकिन मजा भी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सांपों का बाड़ा अभी भी रहा बंद
चिड़ियाघर में शनिवार को बर्ड फ्लू के बाद पूरा दिल्ली चिड़ियाघर खुल गया, लेकिन रिप्टाइल हाउस (सांपों का बाड़ा) अभी बंद रहा। इससे पर्यटक मायूस दिखाई दिए। बाकी जानवरों ने खूब मनोरंजन किया। अधिकारी के अनुसार, मेंटेनेंस और वेंटिलेशन चेक के लिए जुलाई से बाड़ा बंद है। सेफ्टी अपग्रेड चल रहा है।
---------------
हिदायतों की अनदेखी भी हुई
शनिवार को चिड़ियाघर खुलने पर बड़ी संख्या में लोग परिवारों के साथ घूमने पहुंचे। हालांकि, ज्यादातर पर्यटकों ने एहतियाती हिदायतों की अनदेखी की। चिड़ियाघर के अंदर कई जगहों पर लोग बिना मास्क के घूमते और भीड़ लगाते दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से बार-बार मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने की अपील की गई, लेकिन ज्यादातर आगंतुकों ने नियमों का पालन नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जा रही है।
--------

प्रबंधन ने सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए


चिड़ियाघर निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि प्रबंधन ने सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए हैं। जानवर पूरी तरह स्वस्थ हैं और शनिवार को उनका मूड भी खासा अच्छा था। बाघों ने तो जैसे शो किया है। अधिकारियों का कहना है कि बंद के दौरान जानवरों को स्पेशल केयर मिली, जिससे वे और फिट हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जू में सख्त सेनेटाइजेशन के बाद ही इसे खोला गया है और अब तक सब कुछ ठीक चल रहा है।
------------------
8 हजार लोग पहुंचे शनिवार को



चिड़ियाघर के अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को कुल 8,065 लोग पहुंचे। इनमें 12 स्कूलों के 954 स्कूली बच्चे भी शामिल थे, जिन्होंने वन्यजीवों की दुनिया का रोमांचक अनुभव लिया। वहीं, चिड़ियाघर प्रबंधन ने आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-सारणी निर्धारित की है। चिड़ियाघर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा, जबकि टिकट बुकिंग और प्रवेश शाम 4:30 बजे तक उपलब्ध होगा। आगंतुकों को शाम 5:30 बजे तक बाहर निकलना अनिवार्य है।


---------
नई इंस्टा टिकट बुकिंग सेवा का शुभारंभ
चिड़ियाघर प्रबंधन ने आगंतुकों के लिए एक सुविधा इंस्टा टिकट बुकिंग सेवा शुरू की है। यह सेवा चिड़ियाघर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नियमित ऑनलाइन बुकिंग के अतिरिक्त है। अब आगंतुक प्रवेश द्वार पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके मात्र कुछ सेकंड में टिकट बुक कर सकते हैं। भुगतान के लिए यूपीआई (यूपीआई) के अलावा फोनपे, पेटीएम, गूगल पे, भीम जैसे ऐप्स, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग किया जा सकता है। यह प्रणाली समय की बचत और परेशानी मुक्त प्रवेश सुनिश्चित करती है। पहले दिन ही कई आगंतुकों ने इस सेवा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed