फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Zeeshan khan joins JJP

इनेलो के पूर्व हल्का महासचिव जिशान जेजेपी में शामिल

Tue, 18 Aug 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Zeeshan khan joins JJP
नूंह। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो के पूर्व हल्का महासचिव जिशान खान जेजेपी में शामिल हुए। दिग्विजय चौटाला ने जिशान खान का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनको अन्य कार्यकर्ताओं की तरह ही पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। जिशान खान ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सोच, कार्यशैली, नियत और जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जेजेपी के बढ़ते जनाधार को देखकर यह साफ है कि आने वाले समय में प्रदेश में सरकार जेजेपी की ही होगी। जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि लगातार लोगों का रुझान जननायक जनता पार्टी की ओर बढ़ रहा है। डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं के प्रति प्यार और उनकी विकासशील सोच और कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। वह भी अब पार्टी से जुड़कर विकास कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed