फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   YUVRAJ MURDER CASE

Noida News: युवराज के पिता ने कहा- एसआईटी जांच रिपोर्ट का है इंतजार

Tue, 17 Feb 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
YUVRAJ MURDER CASE
नोटः खबर को रात 10 बजे के बाद ऑनलाइन चलाए
विज्ञापन

फॉलोअप
-बेटी के साथ लंदन गए पिता ने हमेशा के लिए भारत छोड़ने की अटकलों को दिया विराम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-150 स्थित मोड़ के पास पानी से भरे बेसमेंट में कार सहित डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद अबतक एसआईटी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो सकी है। मीडिया से बातचीत में युवराज के पिता राज कुमार मेहता का कहना है कि वह कुछ समय के लिए लंदन (यूके) में अपनी बेटी के घर आए हैं। क्योंकि नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के घर में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था। उन्हें एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार है। वह युवराज के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए मीडिया को धन्यवाद देना चाहते हैं। युवराज मेहता के पिता ने सोशल मीडिया पर हमेशा के लिए भारत छोड़ने की बात से इंकार किया है। इससे सोशल मीडिया पर युवराज के पिता के हमेशा के लिए भारत छोड़ने की अटकलों को विराम मिला है।
युवराज मेहता अपने पिता के साथ रहते थे। वर्क-फ्रॉम-होम के कारण बीच-बीच में घर से ही नौकरी कर रहे थे। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका था और बहन विदेश में रहती थी। बेटे की अचानक मौत ने पिता को पूरी तरह तोड़ दिया है। कुछ समय के लिए रिश्तेदार उनके पास रहने आए, लेकिन शोक सभा के बाद में वह भी धीरे-धीरे लौट गए। अकेलेपन और सदमे की स्थिति में रह रहे पिता से मिलने घटना के करीब 16 दिन बाद बहन ग्रेटर नोएडा आई थी। दो दिन घर पर रहने के बाद वह उन्हें दिल्ली ले गई और फिर करीब 10 दिन बाद अपने साथ लंदन लेकर चली गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट सार्वजनिक न होने से उठ रहे सवाल :
सेक्टर-150 में हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की हादसे में मौत को करीब एक महीना से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक इस मामले में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकी है। घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक लापरवाही की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी और पांच दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed