फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth

ताइक्वांडों में वैष्णवी ने गोल्ड, यश ने झटका कांस्य

Wed, 19 Jun 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
youth
ताइक्वांडों में वैष्णवी ने गोल्ड, यश ने झटका कांस्य
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा के गढ़ी चौखंडी निवासी वैष्णवी ने मथुरा में केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 50वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2019 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। 14 से 18 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सेक्टर-24 केंद्रीय विद्यालय की 10वीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी ने मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी में हुई स्पोर्ट्स मीट में 49 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लिया। आगरा में 3 से 13 जून तक हुए ताइक्वांडो कैंप में प्रतिभाग करने के बाद वह मथुरा में हुई प्रतियोगिता के लिए चुनी गई थी। इसमें उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। पूर्व में भी वैष्णवी कई पदक झटक चुकी है। इसी साल उन्होंने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता, जबकि नोएडा स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 2 गोल्ड अपने नाम किए। केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट मुंबई में सिल्वर मेडल जीता। 2016-17 में भी गोल्ड मेडल कब्जाया था। कोच आलोक की निगरानी में गेम की बारीकियां सीखती है। नोएडा पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उधर, हैदराबाद में 11 से 16 जून तक चली अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नोएडा के यश अवाना ने नाम रोशन किया है। वह यदु पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। कुलपति मनोज दीक्षित ने इन्हें आगे की पढ़ाई नि:शुल्क कराने की बात कही है। वह अपनी आगे की पढ़ाई अयोध्या स्थित राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधक ने भी यश को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed