{"_id":"5ffdff978ebc3e2e521e4365","slug":"youth-murdered-with-knife-dead-body-found-in-public-toilet-noida-news-noi559543450","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की चाकू से हत्या, सार्वजनिक शौचालय में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की चाकू से हत्या, सार्वजनिक शौचालय में मिला शव
विज्ञापन

नोएडा। बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार रात किसी समय एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका लहूलुहान शव बस अड्डे के शौचालय में मिला। जांच में पता चला है कि छह साल पहले युवक ने मुस्लिम युवती से शादी की थी। मृतक के भाई की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सेक्टर-22 निवासी 27 वर्षीय राधे चौहान उर्फ संजय के रूप में हुई है। राधे पहले अपने भाई दीपक व माता पिता के साथ सेक्टर-55 में रहता था। वर्ष 2019 में उसके माता-पिता का देहांत हो गया तो दीपक के साथ सेक्टर-22 में रहने लगा। वह फिलहाल बेरोजगार था और दीपक एक प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक राधे की शादी छह साल पहले मुस्लिम युवती शहनाज से हुई थी। दोनों की पांच साल की बटी है। जांच में पता चला कि मृतक नशे का आदी था और अक्सर घर से बाहर रहता था। इससे परेशान होकर पिछले कुछ महीनों से उसकी पत्नी मेरठ में रह रही थी। सोमवार शाम राधे घर से निकला था लेकिन सुबह तक नहीं लौटा। सुबह उसका लहूूलुहान शव बॉटेनिकल गार्डेन मेट्रो स्टेशन के पास शौचालय में मिला। एडीसीपी ने बताया मृतक के गर्दन पर चाकू से वार करने के निशान हैं। मौके से चाकू भी मिला है।