{"_id":"609ae4bf8ebc3ec36b7a8c1f","slug":"youth-jumped-in-canal-attack-of-villagers-on-police-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के डर से नहर में कूदा युवक लापता, ग्रामीणों का हमला, दरोगा और सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के डर से नहर में कूदा युवक लापता, ग्रामीणों का हमला, दरोगा और सिपाही घायल
Wed, 12 May 2021 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जारचा
अमर उजाला नेटवर्क, जारचा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 May 2021 01:40 AM IST
सार
- गांव वालों के हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
पुलिस पर हमला...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाना नहर पर साथियों संग मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर नहर में कूदकर लापता हो गया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रघुवीरगढी निवासी छोटू, दीपक व प्रीतम को सूचना मिली थी कि गांव का ट्रैक्टर समाना नहर में फंस गया है। तीनों वहां पहुंचे और ट्रैक्टर निकालने के बाद शराब पीने लगे। तीनों हरियाणा की शराब पी रहे थे। इस बीच पुलिसकर्मी गश्त करते हुए वहां पहुंचे तो प्रीतम नहर में कूद गया।
विज्ञापन
दीपक और छोटू को पुलिसकर्मी कोतवाली ले आए और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घर पहुंचकर दोनों ने घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। गांव के लोग एकत्र होकर नहर पर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दरोगा और दो सिपाहियों को घायल कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर एसीपी नितिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। एसीपी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन