{"_id":"6920c0e5738091b52104fb38","slug":"youth-held-hostage-in-myanmar-receives-fraudulent-call-na-news-c-246-1-sknl1022-147146-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक को म्यांमार में बंधक बना कराई ठगी की कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक को म्यांमार में बंधक बना कराई ठगी की कॉल
Sat, 22 Nov 2025 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नौकरी के झांसे में शहर के युवक को थाईलैंड बुलाया फिर म्यांमार भेज दिया गया, जहां बंदूक के बल पर उसे चार माह बंधक बनाए रखा और साइबर ठगी की कॉल कराई। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर जैक उर्फ आदिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
पुलिस को दी तहरीर में पटेल नगर निवासी प्रिंस कैथ ने बताया कि वह टेलीग्राम ऐप चलाता है। ऐप पर जैक उर्फ आदिल से बातचीत होने लगी। आदिल ने कहा कि उसकी थाईलैंड में कंपनी है। आदिल ने कहा कि वह उसे थाईलैंड अपनी कंपनी में नौकरी पर लगवा देगा। आदिल ने टिकट भेजकर थाईलैंड बुलाया। 14 अगस्त 2025 को थाईलैंड पहुंच गया।
उसे लेने के लिए कोई नहीं आया। बाद में आदिल ने टैक्सी भिजवाई और उसमें बैठाकर म्यांमार भिजवा दिया। प्रिंस ने बताया कि म्यांमार में बंदूक पर उसे बंधक बना लिया गया। इस दौरान उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया। उसके जैसे वहां कई युवक बंधक थे। सभी से मोबाइल से घर पर संदेश भिजवाए गए कि वह सभी ठीक हैं और उन्हें कंपनी में काम मिल गया है। इसके बाद उससे व अन्य युवकों से साइबर ठगी की कॉल कराई गई। चार माह बाद वहां की पुलिस ने छापा मारा तो उसे व अन्य युवकों को मुक्त कराया।