फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth from other communities beat the priest

मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने से नाराज दूसरे समुदाय के युवकों ने पुजारी को पीटा

Thu, 10 Sep 2020 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
youth from other communities beat the priest
पीड़ित पुजारी। - फोटो : Grnoida
मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने से नाराज दूसरे समुदाय के युवकों ने पुजारी को पीटा
विज्ञापन

दनकौर। अच्छेजा बुजुर्ग गांव में बुधवार दोपहर मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने से नाराज दूसरे समुदाय के युवकों ने पुजारी की पिटाई कर दी। अस्पताल में भर्ती पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को कुछ लोगों ने मंदिर परिसर में बैठक की थी। इस दौरान लाउडस्पीकर से दूसरे समुदाय की महिलाओं के प्रति एक हिंदू संगठन ने संबोधन किया था। इससे गुस्साए युवकों ने मारपीट की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
मंदिर पर श्योराज रोजाना भजन-आरती लाउडस्पीकर से करता है। पुलिस को दी शिकायत में श्योराज ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह गांव के दूसरे समुदाय के कुछ युवक लाउडस्पीकर न बजाने की चेतावनी दे रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी युवकाें ने लाउडस्पीकर बजाने से रोक दिया। दोपहर में वह घर से बेटी के साथ खेत पर चारा लेने गया था। लौटते समय आरोपियों ने रास्ते में उसे घेर लिया और नाबालिग बेटी के सामने ही लाठी-डंडों से पीट दिया। बाद में लाउडस्पीकर बजाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गांव के इंतजाम, गुलजार, अफजल और आदिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

-------------------
पीड़ित मंदिर पर लाउडस्पीकर से भजन-आरती करता है। गांव के कुछ युवकों ने रास्ते में उससे मारपीट की है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित का आरोपियों से रुपये का लेनदेन था। इसे लेकर विवाद हुआ है। पीड़ित पुजारी नहीं है, सिर्फ पूजा करने मंदिर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed