सोशल मीडिया के मोह में क्या-क्या कर रहे युवा: कहीं यार तेरा गैंगस्टर... तो कहीं पीतल-पीतल कर देंगे
नियम तोड़कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवाओं पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को मुबारिकपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर पहचान बनाने व लाइक कमेंट पाने के लिए लगातार युवा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं। पिछले कुछ माह से लगातार यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहनों पर स्टंट करने के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर सामने आए।
अब सोशल मीडिया पर फिल्मी गीतों पर हथियार लहराने के भी वीडियो सामने आ रहे हैं। मंगलवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने यार तेरा गैंगस्टर गीत पर हुक्का पीकर हथियार लहराने के मामले में मुबारिकपुर निवासी कपिल व शानू को गिरफ्तार किया।
इसके तुरंत बाद तीन कारों में एक साथ कई युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। जिसमें लगभग आठ युवक, फैसला करेंगे यार मेरे मिट्टी विच दस देंगे, शहर तेरे विच मिठिये पीतल-पीतल कर देंगे, गीत पर नियम तोड़ते दिखाई दिए। युवकों के हाथ में हथियार हैं। ट्विटर पर शिकायत के बाद पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की है।
नियम तोड़कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवाओं पर लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को मुबारिकपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों से तमंचा और पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने ये हथियार किस से लिए इस संबंध में भी जांच की जा रही है। वहीं, मंगलवार शाम सफेद, लाल और स्लेटी रंग की तीन कार के बोनट, खिड़की से बाहर लटके युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
इस वीडियो को पीतल-पीतल कर देंगे गीत के साथ एडिट कर वायरल किया गया। युवक हाथ उठाकर वीडियो बनाते दिख रहे हैं और उनके हाथ में हथियार भी है। हालांकि वीडियो दूर से होने के कारण ये स्पष्ट नहीं हो रहा कि उनके पास कौन सा हथियार है। उनके हाथ में डंडा भी हो सकता है। ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस के हैंडल से बीटा-2 थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई की बात कही गई है।