{"_id":"62f40e68f84fc179810cb7ed","slug":"youth-entered-the-society-on-the-appeal-of-support-of-shrikant-on-whatsapp-group-noida-news-noi6643508161","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप पर श्रीकांत के समर्थन की अपील पर सोसाइटी में घुसे युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप ग्रुप पर श्रीकांत के समर्थन की अपील पर सोसाइटी में घुसे युवक
विज्ञापन
नोएडा (सुशांत समदर्शी)। महिला से अभद्रता करने के आरोपी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के गुर्गों के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर बवाल करने के मामले में कई व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस के रडार पर हैं। त्यागी रेजिमेंट सहित कई नाम से बने व्हाट्स ग्रुप पर श्रीकांत के लिए समर्थकों ने एकजुटता व समर्थन की अपील की गई थी। भावुक संदेश तक पोस्ट किए गए थे। इसके बाद श्रीकांत के दस गुर्गे रविवार रात को सोसाइटी पहुंचे थे।
श्रीकांत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने लगी तो उसके पक्ष में नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर से लेकर पश्चिमी यूपी के कई व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया ग्रुप पर अभियान चलाया जाने लगा। इसमें श्रीकांत को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पक्ष में पोस्ट की गईं, तभी श्रीकांत के दोनों बच्चों का वीडियो वायरल हो गया। इसमें बच्चे मां से मिलने के लिए खुद को परेशान बता रहे थे और पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगा रहे थे। इस पर त्यागी रेजिमेंट समेत कई व्हाट्स ग्रुपों पर श्रीकांत के समर्थकों में उबाल आ गया और दस समर्थक महंगी गाड़ियों में सोसाइटी पहुंच गए। सोसाइटी वालों से कहासुनी के बाद हंगामा व बवाल हो गया। वहीं, डीसीपी राजेश एस का कहना है कि सोसाइटी में हंगामा करने के मामले की जांच चल रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी समेत कई व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया ग्रुप के बारे में पता लगाया जा रहा है।
आधे घंटे पहले ही चले गए थे तैनात पुलिसकर्मी
सोसाइटी में एक सब इंस्पेक्टर व चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इनमें दो महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं। इन सभी की तैनाती एंट्री गेट व श्रीकांत के फ्लैट के आसपास थी। इतने बड़े विवाद के बाद भी रविवार को तैनात पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती और ड्यूटी पूरी किए बगैर करीब आधे घंटे पहले बिना किसी उच्च अधिकारी को बताए सभी पुलिसकर्मी गायब हो गए।
विज्ञापन
हंगामा करने वाले चार आरोपी अभी भी फरार
सोसाइटी में हंगामा करने वाले चार आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। रविवार को ही छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सभी आरोपी किसी न किसी रूप में भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। सभी आरोपी अभी जेल में हैं, जबकि अजीत चौधरी, निशांत त्यागी, सचिन त्यागी और अंकुर मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फरार आरोपी भी गाजियाबाद के आसपास के रहने वाले हैं।
श्रीकांत की पत्नी ने पुलिस पर लगाए आरोप
बुधवार को पत्नी अनु त्यागी ने नोएडा पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं। अनु का आरोप है कि घटना की आड़ में पुलिस ने परिवार को प्रताड़ित किया और पूछताछ के नाम पर बदसलूकी की। एक महिला का अपमान हुआ है। इसके लिए पति माफी मांगने के लिए तैयार थे, लेकिन अपमान का यह मतलब नहीं कि चार लोगों को इकट्ठा कर लो और घर तोड़ दो। पुश्तैनी संपत्ति को भी अवैध बता दो।