फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth donated blood in Amar Ujala Foundation camp

Noida: अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया शिविर, युवाओं ने किया बढ़चढ़ कर रक्तदान

Tue, 12 Dec 2023 08:47 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 08:47 AM IST
सार

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में युवाओं ने रक्तदान किया। यह शिविर आईएमएस नोएडा और जिला संयुक्त अस्पताल के सहयोग से हुआ। इस दौरान 44 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

विज्ञापन
Youth donated blood in Amar Ujala Foundation camp
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसे में घायल और सर्जरी के समय अधिक रक्तस्राव होने पर मरीजों को तत्काल खून की जरूरत होती है। खून नहीं चढ़ाए जाने पर इनकी मौत भी हो सकती है। ऐसे मरीजों को जिंदगी देने के लिए युवाओं ने सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में रक्तदान किया। 

विज्ञापन


यह शिविर आईएमएस नोएडा और जिला संयुक्त अस्पताल के सहयोग से हुआ। इस दौरान 44 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इससे जिला संयुक्त अस्पताल में ब्लड की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। शिविर में आईएमएस के छात्र-छात्राओं के अलावा फैकल्टी ने भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


संस्थान के डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को प्रेरित होना चाहिए। इस दौरान संस्थान से रजिस्ट्रार प्रदीप सारस्वत, कॉर्डिनेटर मनीषा रघुवंशी, कम्युनिटी रेडियो हेड वर्षा छाबरिया, जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश झा मौजूद रहे। आयोजन में जिला संयुक्त अस्पताल से मेडिकल ऑफिसर ब्लड बैंक डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव के अलावा स्टाफ पूजा, संजय, विपुल, ब्रह्मपाल और हेमलता का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed