फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth doing stunt in moving car Noida police cut challan rs thirty thousand

Video viral: नोएडा में चलती कार से बाहर निकल स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने काटा 13 हजार का चालान

Wed, 19 Jun 2024 02:16 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नोएडा Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 19 Jun 2024 02:16 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार में सवार एक युवक गाड़ी से बाहर निकल कर स्टंट कर रहा था। किसी ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वारल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कार चालक का 13000 रुपये का चालान काटा है।  

विज्ञापन
Youth doing stunt in moving car Noida police cut challan rs thirty thousand
चलती कार में स्टंट करता युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रिल्स व वीडियो बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। चलती कार से बाहर निकल कर स्टंट करते हैं।  ऐसी हरकतें कर वह अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, बल्कि दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा बनते हैं। नोएडा की सड़कों पर आए दिन चलती गाड़ी से बाहर निकलकर स्टंट करने वालों के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। दो दिन में दूसरा ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर हाथ हवा में लहरा रहा है। 
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर कार में सवार युवक गाड़ी से सिर बाहर निकल कर स्टंट करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। यह वीडियो उसके पीछे आ रही दूसरी गाड़ी में सवार ने बनाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सिखाया सबक
वहीं, यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नोएडा ट्रैफिक पुलिस सख्ती बरत रही है। पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए मोटा चालान काटती है। इस घटना में भी पुलिस ने वाहन चालक का 13000 रुपये का चालान काटा है। हालांकि पुलिस की सख्ती के बावजूद वाहन सवार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फॉर्च्यूनर पर बैठकर किया स्टंट
इस घटना से ठीक एक दिन पहले नोएडा के सेक्टर-125 में गाड़ी के ऊपर बैठकर खरतनाक स्टंट करते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। युवक चलती फॉर्च्यून की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा था। सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को कमिश्नरेट व ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और वाहन का 33,500 रुपये का चालान काटा था। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है कि मामले में आरेापी के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज कर उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed