फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies after stabbing mother and jumping from 5th floor greater noida west

ग्रेटर नोएडा: बेटे ने मां पर चाकू से किया हमला, फिर खुद पांचवीं मंजिल से सागर ने लगा दी छलांग; युवक की मौत

Sat, 06 Jun 2026 11:38 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 11:38 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की एस सोसाइटी में घरेलू विवाद के दौरान बेटे सागर यादव ने अपनी मां पर चाकू से हमला किया, फिर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। युवक की अस्पताल में मौत हो गई, मां को मामूली चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth dies after stabbing mother and jumping from 5th floor greater noida west
बेटे ने मां पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मां के साथ कहासुनी के बाद एक युवक ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया और फिर पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार और सोसाइटी के लोगों में शोक का माहौल है। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सागर यादव (21) पुत्र अनिल यादव मूलरूप से गांव पतवाड़ी का निवासी था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर-1 में फ्लैट नंबर 1804 में रहता था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान सागर ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उन्हें मामूली चोट आई।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। घटना के दौरान वह अपने फ्लैट से निकलकर नीचे आया और पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां का भी प्राथमिक उपचार कराया गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना वाली रात उसकी मां से घरेलू विवाद के कारण कहासुनी हुई थी।


इसके बाद युवक ने अपनी मां को घर में सब्जी बनाने के लिए रखे चाकू से वार कर दिया। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed