फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth dies after coming under high tension line

Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 20 Mar 2024 09:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming under high tension line
- ननिहाल में बीमार मामा की तीमारदारी के लिए आया था रोहित
विज्ञापन

- छत पर सोने गए युवक के साथ हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। दिल्ली से बंकापुर गांव में बीमार मामा का हालचाल लेने आए युवक की घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। दिल्ली के दौराला बाॅर्डर निवासी रोहित ठाकुर (20) रात को छत पर सोने गया था। सुबह उसके नीचे नहीं उतरने पर परिजन छत पर गए। जहां हाईटेंशन लाइन से झुलसा उसका शव पड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को दिल्ली ले गए। मामले में पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
जेवर के बंकापुर निवासी उधम सिंह की तबीयत खराब थी। उन्हें देखने के लिए रोहित अस्पताल गया था। अस्पताल में दिनभर ठहरने के बाद रात को बंकापुर गांव चला गया। मंगलवार रात रोहित मामा के घर की छत पर सोने गया था। जहां छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में झुलस गया। परिवार के लोग सोचते रहे कि रोहित सोया हुआ है। सुबह छत से नीचे नहीं आने पर परिजन ऊपर गए। उसे झुलसा हुआ देख परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम के बार रोहित के शव को परिजन दिल्ली ले गए। हालांकि अभी परिजन की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन



अस्पताल में बीमार को देखने गए बच्चे के भी कट चुके हैं दोनों हाथ

जेवर कस्बा स्थित चौधरी अस्पताल के ऊपर से बिजली की 11 हजार की लाइन गुजर रही है। कुछ माह पहले अस्पताल में बुलंदशहर क्षेत्र का परिवार बीमार व्यक्ति को देखने के लिए आया था। उनके साथ 7 सात साल का माधव भी आया था। माधव छत पर खेलते हुए बिजली की लाइन की चपेट में आकर झुलस गया था। लंबा इलाज चलने के बावजूद डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ कोहनी के ऊपर से काटने पड़े थे। इसके बाद भी यूपीपीसीएल के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की और ऐसी लाइनों को न तो हटवाया है और न ही कोई अन्य सुधार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
यह जांच का मामला है। इस तरह की घटना के बाद लाइन ट्रिप हो जाती है। जबकि इस बार ट्रिपिंग की कोई जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आलोक प्रकाश, अधिशासी अभियंता जेवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed