{"_id":"62991e841873fc1ee449883c","slug":"youth-dead-by-current-grnoida-news-noi6520872175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं को रोकने के लिए लगाए तार की चपेट में आया युवक, करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं को रोकने के लिए लगाए तार की चपेट में आया युवक, करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए खेत के आसपास लगाए गए तार की चपेट में आने से एक युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए कंटीले तारों की फेसिंग कर रखी है। बताया जाता है कि रात के समय उक्त तारों में करंट छोड़ दिया जाता था। बुधवार रात उसके 24 वर्षीय भतीजे नदीम को तार की चपेट में आने से करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि मामला परिवार का होने के चलते परिजनों ने बगैर किसी को सूचना दिए गमगीन माहौल में शव को पास के ही कब्रिस्तान में दफना दिया। उधर पुलिस का कहना कि मामला जानकारी में नहीं है, अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।