फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth Congress protests, demands resignation of Railway Minister

Noida News: युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग

Tue, 18 Feb 2025 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress protests, demands resignation of Railway Minister
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर नारेबाजी की। जैसे ही प्रदर्शनकारी रेल भवन की ओर आगे बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रेल मंत्री का पुतला भी जलाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि स्टेशन पर जो भगदड़ हुई, वह हादसा नहीं नरसंहार था। जब लोग भगदड़ में मर रहे थे, तो रेल मंत्री मौत के आंकड़े छिपाने में जुटे हुए थे। रेल मंत्री सिर्फ रील बनाने में मशगूल हैं। उन्हें नैतिक रूप से पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि सरकार ने विज्ञापन दिए और लोगों को कुंभ में बुलाया। ऐसे में जब लोग कुंभ जा रहे हैं, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? रेल मंत्री सिर्फ मौत के आंकड़े छिपाने में व्यस्त हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article