फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth commits suicide by hanging, BJP leader among four others booked for incitement

Noida News: युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, भाजपा नेता सहित चार पर उकसाने का केस

Wed, 24 Sep 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging, BJP leader among four others booked for incitement
बौरब्यास गांव के मृतक धर्मराज की फाइल फोटो - फोटो : भंगहा सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य ​शिविर में मौजूद विधायक व अन्य।
धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे 22 वर्षीय धर्मराज ने घर में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले भाजपा के जिला महामंत्री विनोद पांडेय सहित चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया। उधर, मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर एसएसपी व नायब तहसीलदार समेत आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई और हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से हटाया। करीब ढाई घंटे तक वहां अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान दौरान किसी ने नायब तहसीलदार की गाड़ी का शीशा तोड़ भी दिया।
विज्ञापन

एसओ धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे सूचना प्राप्त हुई कि बौरव्यास गांव निवासी धर्मराज 22 वर्ष पुत्र फूलचंद ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी थी। जिस कमरे में युवक का शव लटका था, वह कमरा खुला हुआ था। तख्त पर खाना भी रखा था। परिवार सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि केस वापस नहीं लेने पर गांव के ही भाजपा नेता सहित कुछ अन्य लोगों की प्रताड़ना के कारण धर्मराज ने आत्महत्या कर ली। मुकदमा लिखने के आश्वासन पर परिवार के सदस्यों ने शव नीचे उतारने दिया। एसओ ने बताया कि धर्मराज की मां मीरा देवी की तहरीर पर बौरव्यास गांव निवासी भाजपा जिला महामंत्री विनोद कुमार, प्रमोद, विवेक व रामपाल के खिलाफ मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए रात में सीओ सहित दो अन्य थाने की भी फोर्स आ गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे जब शव पहुंचा तो लोगों ने बौरव्यास चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। तब हल्का बल प्रयोग कर करीब साढ़े सात बजे जाम समाप्त कराया। इस दौरान किसी ने नायब तहसीलदार की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

--------------------
मेरा धर्मराज से कोई विवाद नहीं था। मेरे भाई से उसका एक मुकदमा चल रहा है। मेरे भाई अलग रहते हैं। मृत युवक को मैं ठीक से पहचानता भी नहीं हूं। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार पांडेय, जिला महामंत्री भाजपा
000000000000000
भाजपा जिला महामंत्री पर केस दर्ज होने की सूचना मिली है। इस मामले को प्रभारी मंत्री के सामने उठाया गया है। इसके साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ताकि मामले की सच्चाई पता चल सके।

- नीतू सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
0000000000000

बौरब्यास में परिजनों ने सड़क जाम किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों से बातचीत की गई है। आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जाएगी जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed