फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Youth attacked with iron rod and farsa

Noida News: युवक पर लोहे की रॉड और फरसे से हमला

Sun, 07 Jun 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with iron rod and farsa
युवक पर लोहे की रॉड और फरसे से हमला
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। रोशनपुर गांव में रंजिश के चलते युवक पर लोहे की रॉड और फरसे से हमला करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव के वीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भतीजे का जन्मदिन समारोह था। समारोह में गांव के ही गौरव, चमन और नीरज पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई थी। उस समय गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था लेकिन आरोपियों ने उसी घटना की रंजिश मन में रख ली। शनिवार शाम उसके बड़े भाई वीरेंद्र घर से राशन लेने के लिए दुकान जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड तथा फरसे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर गौरव, चमन और नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed