{"_id":"6a60f36f2cfc43bd42040d1d","slug":"youth-are-becoming-lazy-success-comes-only-through-hard-work-saina-nehwal-noida-news-c-23-1-lko1064-100955-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा आलसी हो रहे, मेहनत से ही मिलेगी सफलता : साइना नेहवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा आलसी हो रहे, मेहनत से ही मिलेगी सफलता : साइना नेहवाल
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आई बिजनेस इंस्टीट्यूट के का
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में आई बिजनेस इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित कैटलिस्ट-2026 के 50 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने युवाओं को मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया।
विज्ञापन
साइना ने कहा कि 10 से 12 घंटे की लगातार मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। आज के युवा थोड़े आलसी हो रहे हैं, उन्हें सफलता के लिए मेहनत और लगन से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि बचपन से ही खेलों में रुचि थी और देश की जर्सी पहनकर खेलने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए रोज खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा दी। अपने संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में कठिनाइयां आती हैं, लेकिन उनका सामना करते हुए आगे बढ़ना जरूरी है। कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर हिम-ईश मदान ने छात्रों को सकारात्मक सोच, संचार कौशल और आत्मविश्वास का महत्व बताया। वहीं गुंजन मिश्रा और डॉ. दीपक सिंह ने करियर निर्माण व नेतृत्व क्षमता पर जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।