फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   youth activity in district.

Noida News: स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर ने क्रिकेट मैवरिक्स को हराया

Wed, 26 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 26 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
मैच शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स अंडर-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के ग्यारहवें लीग मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर ने क्रिकेट मैवेरिक्स को 32 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच शमित दास को दिया।
विज्ञापन

इनिशियम ग्लोबल स्कूल के 22 यार्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेले गए प्रतियोगिता के ग्यारहवें मैच में शाहजहांपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 228 रनों का स्कोर बनाया। नितिन मौर्य ने सर्वाधिक रन 42 गेंद पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। महित ने 42 रन की पारी खेली। क्रिकेट मैवेरिक्स के आरव शर्मा ने चार विकेट चटकाए। इसके जवाब में क्रिकेट मैवेरिक्स 196 रन बनाकर आउट हो हुई। विराट सक्सेना ने सर्वाधिक 59 रनों की पारी खेली और अमित ने 24 और उदित ने 21 रन बनाए। स्पोर्ट्स स्टेडियम शाहजहांपुर के शमित दास ने चार विकेट चटकाए। शमित दास को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच बृहस्पतिवार को टनकपुर स्टेडियम और आरआर बरेली के बीच खेला जाएगा। एंपायर सैयद नातिक अली और अरशान रहे और स्कोरिंग की जिम्मेदारी राजेश और एकांश ने संभाली। इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, पुनित धमीजा और यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी कोच रिजवान खान, गगन प्रताप सिंह, परवेज, मदन गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed