{"_id":"686157cb2cb64db9380013ec","slug":"your-public-meeting-fails-on-behalf-of-slum-dwellers-bjp-noida-news-c-340-1-del1011-95645-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गीवासियों के नाम पर आप की जनसभा विफल : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गीवासियों के नाम पर आप की जनसभा विफल : भाजपा
विज्ञापन
झुग्गीवासियों के नाम पर आप की जनसभा फ्लॉप : भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि झुग्गीवासियों के नाम पर बुलाई गई आप की जनसभा पूरी तरह विफल रही। इतना ही नहीं, आप नेताओं के मंच पर बोलने के समय उनका अराजक और असांविधानिक चेहरा फिर सामने आया।
केजरीवाल और गोपाल राय जैसे नेता अब झुग्गीवासियों के नाम पर राजनीतिक सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इनकी सरकार ने झुग्गीवालों के लिए कुछ नहीं किया। कोविड काल में जब गरीबों को सरकार की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब केजरीवाल सरकार ने उन्हें संरक्षण देने की जगह गांव भगा दिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर आप नेताओं के घुसने की घोषणा को नक्सलवादी मानसिकता करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार ने कालकाजी, जेलरवाला बाग, कलंदर कॉलोनी और कठपुतली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पुनर्वास कर हजारों झुग्गीवासियों को मकान दिए हैं। जहां झुग्गी, वहां मकान का अभियान जारी रहेगा और आप की नकारात्मक राजनीति का जनता माकूल जवाब दे रही है। ब्यूरो