फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Your campaign will be aggressive, political temperature will rise

Noida News: आक्रामक होगा आप का प्रचार, चढ़ेगा सियासी पारा

Fri, 10 May 2024 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Your campaign will be aggressive, political temperature will rise
केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से नए सिरे से अभियान की रणनीति बनेगी
विज्ञापन

दिल्ली के अलावा पंजाब व हरियाणा में सीएम करेंगे प्रचार, रोड शो पर होगा जोर
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आप सहित गठबंधन की सियासी हलचल बढ़ गई है। आप के स्टार प्रचारक केजरीवाल के जेल से बाहर निकलने पर गठबंधन के चुनावी प्रचार को धार मिल सकती है। इस दिशा में रणनीति तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। इसमें अभी तक के अभियान में बड़ा बदलाव होगा। जेल से रिहाई को आप की बड़ी जीत बताते हुए पार्टी प्रचार अभियान को आगे बढ़ाएगी। शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल के सामने इसका नजारा भी दिखाई पड़ा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से अंतरिम जमानत पर रिहाई को आप ने शक्ति प्रदर्शन में तब्दील कर दिया। वहीं, पार्टी कार्यालय ने लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जश्न मनाया गया।
21 मार्च को केजरीवाल के जेल जाने के बाद से आप का चुनावी अभियान धीमा पड़ा था। इस बीच आप का सारा ध्यान केजरीवाल की रिहाई और ईडी को कठघरे में खड़ा करने पर रहा। मुख्यमंत्री की गैर-मौजूदगी में पत्नी सुनीता केजरीवाल को मैदान में उतरना पड़ा और दिल्ली से लेकर गुजरात तक उन्होंने रोड शो किया, लेकिन पहली बार राजनीति में उतरी सुनीता की मौजूदगी के बावजूद भी अभियान ज्यादा आक्रामक नहीं हो सका। दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में वे भावनात्मक तौर से अपने अभियान को आगे बढ़ाती रहीं। अब केजरीवाल के बाहर निकलने से अभियान में तेजी लाने की आप समर्थकों को उम्मीद है। आक्रामक शैली के लिए मशहूर केजरीवाल के हाथ में अभियान होने से माना जा रहा है कि चुनाव अब जोर पकड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट से लगाई गई बंदिशों के बीच वे अभियान को आगे बढ़ाएंगे। साथ में जरूरत के हिसाब से रणनीति भी बदलेगी। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव में अब समय कम है। ऐसे में बड़ी रैलियां कम होंगी। इसकी जगह लोगों से सीधा जुड़ने के लिए रोड शो पर ज्यादा जोर रहेगा। केजरीवाल जहां भी होंगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सीधा पहुंचने की कोशिश करेंगे। दिल्ली के अलावा पंजाब व हरियाणा में रोड शो पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

-------

आप नेता बोले
-----


जय हनुमान। यह लोकतंत्र की जीत है। लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है। -सुनीता केजरीवाल, सोशल मीडिया पर
----

अब लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है और अब इस सोच को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे। -भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को अंतरिम राहत देना एक बहुत ही स्वागत योग्य फैसला है। सब लोग इसका स्वागत करते हैं। अब पूरे देश में एक सकारात्मक वातावरण बनेगा। - संजय सिंह, राज्यसभा सांसद

---
चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। लोकसभा चुनाव के दौरान तीन बार बहुमत से चुने हुए मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार ने चुनाव प्रचार करने से वंचित कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने देश और लोकतंत्र से मोहब्बत करने वाले लोगों के दिलों में एक उम्मीद की किरण जगाई है। -गोपाल राय, मंत्री, दिल्ली सरकार
---
केजरीवाल को सिर्फ अंतरिम जमानत नहीं मिली है, बल्कि सत्य की विजय हुई है। इस फैसले से लोकतंत्र और संविधान की विजय हुई है। देश के इतिहास में जब भी संविधान और लोकतंत्र खतरे में आया है, तब सुप्रीम कोर्ट सामने आया है। लोकतंत्र की रक्षा करने में सुप्रीम कोर्ट ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लोकतंत्र में ‘फ्री एंड फेयर’ चुनाव संविधान की नींव है। देश में हर व्यक्ति के पास चुनने का बराबरी का अधिकार है। - आतिशी, मंत्री, दिल्ली सरकार

----
पीएमएलए जैसे मामले में केंद्र सरकार अपनी पूरी मशीनरी लगाकर एक मुख्यमंत्री को जेल में रखना चाह रही थी। ऐसे मामले में जहां पर कई महीनों तक लोगों को जेल में रखा गया है, ऐसे में केजरीवाल को 50 दिन में अंतरिम जमानत मिलना किसी से कम नहीं है। यह सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से ईश्वर का इशारा है कि देश में जो चल रहा है उसमें बदलाव आना जरूरी है। केजरीवाल की रिहाई के साथ देश में बड़े बदलाव दिखने लगेंगे। -सौरभ भारद्वाज, मंत्री, दिल्ली सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article