फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young woman reprimands car driver, accusing him of winking at her.

Noida News: कार चालक पर आंख मारने का आरोप लगाकर युवती ने लगाई फटकार

Sun, 05 Jul 2026 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Young woman reprimands car driver, accusing him of winking at her.
कार चालक पर आंख मारने का आरोप लगाकर युवती ने लगाई फटकार
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार युवती ने कार चालक पर आंख मारने का आरोप लगाकर फटकार लगाई और हंगामा भी किया। युवती के साथ मौजूद युवकों में से किसी एक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नोएडा के सेक्टर-38 शशि चौक के वायरल वीडियो में युवती के अभद्र शब्द बोलने पर भी कार चालक हाथ जोड़ता और आरोप निराधार बताता दिख रहा है। वायरल एक मिनट के वीडियो में सड़क पर एक कार चलती दिख रही है। कुछ दूरी पर जाकर कार बत्ती पर रुक जाती है। वीडियो बनाते हुए कार के पीछे चल रहे युवक-युवती की आवाज आ रही है। यह ट्रैफिक सिग्नल पर कार के पास पहुंचते हैं। कार चला रहे युवक को नीचे उतार लेते हैं। युवती कार वाले से कह रही है कि तुमने मुझे आंख क्यों मारी। युवक के मना करने पर गुस्से में अभद्रता करते हुए थप्पड़ दिखाती है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed