{"_id":"68da81423178998077080a34","slug":"young-shuttlers-ready-to-show-their-strength-in-up-state-badminton-noida-news-c-1-gnd1002-3461466-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूपी स्टेट बैडमिंटन में दमखम दिखाने को तैयार हैं युवा शटलर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूपी स्टेट बैडमिंटन में दमखम दिखाने को तैयार हैं युवा शटलर्स
विज्ञापन
- 3 से 5 अक्टूबर तक आगरा में होने जा रही है प्रतियोगिता
-अंडर-15 और 17 वर्ग में शहर से कई खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
निशांत पटेल
नोएडा। खेल नगरी नोएडा के युवा शटलर्स अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने को तैयार हैं। 3 से 5 अक्टूबर तक आगरा के प्रखर अग्रवाल मेमोरियल अकादमी, सिकंदरा में होने जा रही योनैक्स-सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट अंडर-15 और अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शहर से कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता पुरुषोत्तम दास-सावित्री देवी की स्मृति में आयोजित हो रही है और विजेताओं को कुल एक लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
इस प्रतियोगिता में शहर से गर्ल्स अंडर-17 कैटेगरी में श्रुति चौहान और अग्रिम सिंह, गर्ल्स अंडर-15 कैटेगरी में अग्रिमा सिंह, जबकि बॉयज अंडर-17 कैटेगरी में अर्नव यादव और सार्थक सोआम राज्य स्तरीय मुकाबलों में अपने खेल का कौशल दिखाएंगे। स्थानीय खेलप्रेमियों और प्रशिक्षकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है। कोचों के अनुसार ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को न केवल बड़ा मंच देती हैं बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। यही अनुभव उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाता है। श्रुति चौहान का कहना है कि मैंने लगातार मेहनत की है, कोशिश रहेगी कि नोएडा और अपने परिवार का नाम रोशन करूं। वहीं अर्नव यादव ने कहा कि हम सब मिलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारा लक्ष्य राज्य खिताब पर कब्जा करना है।