{"_id":"69ece284323c91de290deb36","slug":"young-mans-family-also-performed-the-last-rites-of-the-girl-noida-news-c-23-1-lko1064-93199-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवक के परिजन ने युवती का भी किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवक के परिजन ने युवती का भी किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
तुगलपुर गांव में किराये के कमरे में मृत मिले थे सहमति संबंध में रहने वाले युवक-युवती
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव में किराये के कमरे में मृत मिले सहमति संबंध में रहने वाले युवक-युवती का शुक्रवार को सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में अंतिम संस्कार किया गया। युवती के परिजन के नहीं आने के कारण युवक के परिजनों ने ही दोनों का अंतिम संस्कार किया। देवरिया के गुड्डू पासवान उर्फ गोलू (28) और ज्योति (24) सहमति संबंध में रह रहे थे। उनके कमरे से बुधवार की रात दुर्गंध आने पर पुलिस ने उनके शव को बाहर निकाला था।
पुलिस की सूचना पर गुड्डू के परिजन बृहस्पतिवार को गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा पहुंच गए थे, लेकिन ज्योति के परिजनों ने आने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने युवती का शव भी नहीं लिया था। ज्योति के गुड्डू के साथ रहने की जानकारी मिलने के बाद से उसके परिजन नाराज थे।