{"_id":"69fb63b47012e60c8102950a","slug":"young-man-woman-fell-from-roof-while-trying-to-escape-noida-news-c-1-noi1095-4249932-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिटाई के बाद भागने के प्रयास में छत से गिरे थे युवक-युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिटाई के बाद भागने के प्रयास में छत से गिरे थे युवक-युवती
विज्ञापन
मेरठ के ध्यानार्थ
आरोपी दंपती गिरफ्तार, आरोपी युवक को पत्नी से अफेयर का था शक
माई सिटी रिपोर्र्टर
नोएडा। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार तड़के तीन मंजिला मकान की छत से युवक-युवती के गिरने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मकान मालिक के बेटे व बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक-युवती घर में बंधक बनाए जाने और पिटाई के बाद डरकर भागने के प्रयास में छत से गिरे थे। हादसे में युवक की मौत हो गई थी, जबकि युवती दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोमवार तड़के मेरठ निवासी पुनीत चौहान व उसकी दोस्त विद्या छत से गिरे थे। इसमें पुनीत की मौत हो गई थी। पुनीत इंस्टाग्राम पर चौड़ा गांव निवासी हितेश राणा की पत्नी चंचल से मिला था। दोनों स्कूल के समय से परिचित थे। हितेश अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था और इसी दौरान चंचल और पुनीत के बीच बातचीत बढ़ती गई। हितेश की मां ने उसे इसके बारे में बताया। इसके बाद हितेश ने पत्नी को उससे दूर रहने के लिए कहा, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना बना रहा। रविवार रात चंचल ने पुनीत को बातचीत के बहाने घर बुलाया था। पुनीत महिला मित्र विद्या के साथ रात करीब दस बजे उसके पास पहुंचा, जहां हितेश ने दोनों को कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पुनीत की हॉकी स्टिक से पिटाई भी की गई। सोमवार तड़के दोनों ने पानी मांगा और मौका पाकर हितेश को धक्का देकर छत के रास्ते भागने का प्रयास किया। इसी दौरान छत से नीचे गिर गए।
घरवालों ने लगाया हत्या का आरोप
पुनीत के पिता कृष्ण चौहान ने इसे योजनाबद्घ तरीके की गई हत्या बताया है। उनकी शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार देर रात हितेश राणा और उसकी पत्नी चंचल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई हॉकी स्टिक भी बरामद कर ली है।