फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   young man was beaten up for not saying Jai Shri Ram

Noida News: जय श्रीराम नहीं बोलने पर खेत से लौट रहे युवक को पीटा

Fri, 04 Aug 2023 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
young man was beaten up for not saying Jai Shri Ram
जय श्रीराम नहीं बोलने पर खेत से लौट रहे युवक को पीटा
विज्ञापन



- युवक ने 12 से अधिक लोगों पर लगाया आरोप, कहा-नशे में थे आरोपी



- पुलिस बोली, किसी अन्य बात को लेकर हुआ विवाद, जांच जारी



संवाद न्यूज एजेंसी



रबूपुरा। मेहंदीपुर गांव के युवक को 12 लोगों ने रास्ते में रोककर जय श्रीराम का नारा लगाने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में युवक को पीटा गया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।



मेंहदीपुर गांव निवासी रियासत बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे खेत की सिंचाई कर घर लौट रहा था। मेंहदीपुर गांव के पास ही 12 युवकों ने उसे रोक लिया। रियासत का आरोप है सभी युवक बाइक पर सवार थे और नशे की हालत में थे। आरोपियों ने युवक को पकड़कर जयश्रीराम के नारे लगाने का दबाव बनाया। युवक ने इसका विरोध किया। साथ ही घर जाने देने की अपील की। आरोप है कि युवकों ने उसकी नहीं सुनी और गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर खेत में पानी डाल रहे लोग उनकी ओर दौड़े। जिसे देख आरोपी बाइक लेकर भाग गए। युवक ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। रियासत के भाई भूरा ने इस मामले में थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि युवक के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना आपसी विवाद को लेकर हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed