फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man shot by three assailants riding a bike, condition critical

Noida News: बाइक सवार तीन हमलावरों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 24 Dec 2023 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Young man shot by three assailants riding a bike, condition critical
बाइक सवार तीन हमलावरों ने युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

- प्रेम प्रसंग में जानलेवा हमले की आशंका, ग्रमीणों ने दो हमलावर पकड़े
- पहले भी हो चुका है विवाद, पंचायत में हुआ था निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। कोतवाली क्षेत्र के नीमका गांव के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने चौरोली गांव के ललित वर्मा (19) को गोली मार दी। शनिवार को हुई वारदात के ग्रामीणों ने ललित के ही गांव के दो हमलावरों उदयवीर और ललित को मौके पर ही तमंचे समेत दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उधर अस्पताल में भर्ती ललित को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग या एकतरफा प्यार में हमले की आशंका जता रही है।
शनिवार शाम जेवर के चौरोली गांव निवासी ललित वर्मा घर से किसी काम के लिए जेवर आया था। जेवर से लौटते वक्त चौरोली निवासी तीन बाइक सवार युवकों ने उसे नीमका गांव में रोक लिया। पुलिस के मुताबिक चारों युवकों में खुर्जा-जेवर मार्ग स्थित चौरोली मोड़ पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद चौरोली निवासी उदयवीर ने ललित वर्मा पर फायर कर दिया। गोली मुंह में जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ललित घायल होकर जमीन पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने ललित को अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपी चौरोली गांव के उदयवीर व ललित को मौके पर ही दबोच लिया। भीड़ ने आरोपियों से तंमचा व करतूस छीनकर जमकर पिटाई की। बाद में दोनों को पुलिस को सौंप दिया। ललित वर्मा के पिता ने चौरोली निवासी उदयवीर, ललित और सौरव के खिलाफ नामजद शिकायत दी है ।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद में हुई थी पंचायत
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो साल में दो-तीन बार पीड़ित व आरोपी पक्ष में प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन गांव के बड़े बुर्जुगों ने गांव में ही पंचायत कर मामले को निपटा दिया था। विवाद और पंचायत के बावजूद पुलिस की ओर से इस मामले में उस दौरान कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन उसी घटना को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबड़े में फंसी गोली हायर सेंटर किया गया रेफर

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवक ललित को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गोली जबड़े व गले के बीच फंसी होने के चलते युवक की हालत को देखते हुए उसे डाक्टरों ने नोएडा हायर सेंटर रेफर कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि फिलहाल गोली फंसी हुई है। इससे ललित की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed