{"_id":"609ae98e8ebc3e920a5fe95e","slug":"young-man-jumped-in-canal-due-to-fear-of-police-villagers-attack-noida-news-noi581383595","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे युवकों को टोकना पुलिस को पड़ा भारी, नहर में कूद युवक, ग्रामीणों पुलिस पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे युवकों को टोकना पुलिस को पड़ा भारी, नहर में कूद युवक, ग्रामीणों पुलिस पर किया हमला
Wed, 12 May 2021 02:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जारचा। समाना नहर पर साथियों संग मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर नहर में कूदकर लापता हो गया। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया था।
पुलिस के अनुसार, रघुवीरगढी निवासी छोटू, दीपक व प्रीतम को सूचना मिली थी कि गांव का ट्रैक्टर समाना नहर में फंस गया है। तीनों वहां पहुंचे और ट्रैक्टर निकालने के बाद शराब पीने लगे। तीनों हरियाणा की शराब पी रहे थे। इस बीच पुलिसकर्मी गश्त करते हुए वहां पहुंचे तो प्रीतम नहर में कूद गया। दीपक और छोटू को पुलिसकर्मी कोतवाली ले आए और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
घर पहुंचकर दोनों ने घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। गांव के लोग एकत्र होकर नहर पर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला कर दरोगा और दो सिपाहियों को घायल कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर एसीपी नितिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया। एसीपी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।