{"_id":"6a36a57a9c543efb7d0abf25","slug":"young-man-defrauded-after-being-lured-by-the-promise-of-profits-in-the-stock-market-noida-news-c-1-noi1095-4415766-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर युवक से 29.75 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर युवक से 29.75 लाख की ठगी
विज्ञापन
शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर युवक से 29.75 लाख की ठगी
साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने आईपीओ और शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर एक सोसाइटी में रहने वाले युवक से 29.75 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने व्हाट्सएप ग्रुप और एक फर्जी निवेश एप के जरिए युवक को झांसे में लिया। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसाइटी निवासी विनायक पालीवाल ने पुलिस से शिकायत की है कि पिछले साल दिसंबर में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में मौजूद लोग खुद को शेयर बाजार और आईपीओ के विशेषज्ञ बताते थे। वे लगातार निवेश से कम समय में ज्यादा कमाई होने के दावे कर रहे थे। कुछ दिन बाद ग्रुप के लोगों ने विनायक को एक एंड्रॉयड एप डाउनलोड कराया। शुरुआत में एप पर निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई देता रहा। इससे युवक को लगा कि उसका पैसा सुरक्षित है और उसे अच्छा लाभ मिल रहा है। ठगों ने इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए युवक को बार-बार अधिक रकम लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विनायक ने अपने और अपने पिता के बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में कई बार पैसे ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 29 लाख 75 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए गए। कुछ समय बाद जब युवक ने अपनी जमा रकम और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उसे बहाने बनाकर टाल दिया गया। इसके बाद उसे शक हुआ और उसने जानकारी जुटाई। जांच करने पर पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि ठगी की रकम कई बैंक खातों में भेजी गई है। इनमें निजी बैंकों के खाते और कंपनियों के नाम पर खोले गए खाते भी शामिल हैं। संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।