फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man committed suicide in Sector 143 of Greater Noida

पत्नी से विवाद में दी जान: तीन साल पहले की लव मैरिज... दो बच्चों का था पिता; बीवी के घर से जाने के बाद दी जान

Tue, 13 Jan 2026 05:48 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Jan 2026 05:48 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-143 में एक सुरक्षा गार्ड सोनू यादव ने पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह दो बच्चों का पिता था।

विज्ञापन
Young man committed suicide in Sector 143 of Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-143 स्थित गांव गढ़ी शहदरा में रहने वाले एक सुरक्षा गार्ड ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनू यादव निवासी गांव लौआडीह थाना करिंदिनपुर गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार सोनू अपनी पत्नी के साथ गांव गढ़ी शहदरा में किराये के मकान में रहते थे। उन्होंने करीब तीन साल पहले गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में उनके दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का है। सोनू डीएलएफ कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। पति और पत्नी के बीच आए दिन घरेलू कलह के कारण विवाद होता था।

विज्ञापन

सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस कारण पत्नी गांव पड़ोस में रहने वाली एक रिश्तेदार बहन के यहां चली गई थी। इसी दौरान रात के समय सोनू ने मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मंगलवार सुबह जब वह घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed