फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young man beaten to death over dispute over standing in line at CNG pump in Greater Noida

CNG पंप पर कत्ल: लाइन में लगने के विवाद में युवक की हत्या, हमलावरों के सामने गिड़गिड़ता रहा बच्चा; न पसीजे वो

Tue, 14 May 2024 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 May 2024 12:52 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हुआ था। घटना के दौरान युवक से साथ मौजूद बच्चा हमलावरों के सामने गिड़गिड़ता रहा, लेकिन हमलावर नहीं पसीजे।

विज्ञापन
Young man beaten to death over dispute over standing in line at CNG pump in Greater Noida
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान हमलावरों से एक बच्चा युवक को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना (22) की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान अमन कसाना के साथ एक बच्चा भी था। वह हमलावरों के सामने हाथ जोड़ता रहा और गिड़गिड़ाता रहा कि अमन को छोड़ दें लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने दो आरोपी अजय उर्फ अज्जू और उसके साथी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे आरोपी अंकुश की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गाड़ी और खून लगा डंडा भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के गांव रिस्तल निवासी अमन कसाना सोमवार को गांव बिसरख में अपनी बुआ के यहां पर आया था। 

वह सोमवार की रात को खेड़ा चौगानपुर के गौतमबुद्ध बालक इंटर कालेज के पास स्थित सीएनजी पंप पर अपनी कार में सीएनजी डलवाने आया था। यहां पर लाइन में लगने को लेकर हमलावरों से विवाद हो गया। इसी विवाद में हमलावरों ने अमन कसाना पर लाठी डंडों से सिर पर प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। 

 

मारपीट कर हमलावर अमन को अधमरा छोड़ गए। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसने दम तोड़ दिया।  परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस हत्याकांड में खैरपुर गुर्जर निवासी अजय उर्फ अज्जू और उसके साथी खेड़ा चौगानपुर निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी चौगानपुर निवासी अंकुश की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed