फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Young basketball players from Gautam Buddha Nagar to showcase their skills in Meerut.

Noida News: मेरठ में दिखेगा गौतमबुद्ध नगर के नन्हे बास्केटबॉल खिलाड़ियों का दम

Sat, 25 Jul 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Young basketball players from Gautam Buddha Nagar to showcase their skills in Meerut.
नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद गौतमबुद्ध नगर की सब-जूनियर बालक और बालिका बास्केटबॉल टीमों की घोषणा कर दी गई है। चयनित खिलाड़ी 4 से 9 अगस्त तक मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट में आयोजित होने वाली 30वीं उत्तर प्रदेश राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बालक और बालिका दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि पांच-पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है। बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर सेक्टर-30 स्थित डीपीएस नोएडा और बालक वर्ग का शिविर सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। बालिका टीम में आन्या, मान्या, ज्याना, अम्वी, अमायरा, तिश्या, दृष्टि, अर्शिया, इशिता, साम्भवी, अन्विका और तेस्वी शामिल हैं। वहीं बालक वर्ग में संवेग जैन, गोविंद कुमार, आरव सचान, रंश लूथरा, चिराग राजपूत, निखिल कुमार, सैंयाश सिंगला, आशीष कुमार, देव, पार्थ कौल, सोहम गुप्ता और देवांश अग्रवाल का चयन हुआ है। प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस, टीम समन्वय और प्रतियोगिता रणनीति का अभ्यास कराया जा रहा है। कोच और मैनेजर की देखरेख में खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed