फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will have to go to jail if you have a riot on Holi

होली पर किया हुड़दंग तो जाना पड़ेगा जेल

Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
You will have to go to jail if you have a riot on Holi
नोएडा। होली पर हुड़दंग न हो इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी सख्ती बरतेगी। रंजिश और हाल ही में हुई हत्याओं व मारपीट के मामलों को लेकर सभी थानों ने संदिग्धों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। दो दिन में सभी थानों को यह रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजनी होगी। यदि किसी भी सेक्टर या गांव में कानून तोड़ा गया तो केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। आला अधिकारियों ने थाना पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी गड़बड़ी की आशंका है तो पहले से ही कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों से किसी तरह का विवाद है या कोई पुरानी रंजिश चल रही है। ऐसे प्रत्येक व्यक्ति तक पुलिस पहुंचे। यदि किसी तरह के विवाद की आशंका है तो गांव के लोगों से सूचना प्राप्त करें। गंभीर मामला होने पर तत्काल मुचलके समेत अन्य कार्रवाई की जाए। यदि फिर भी होली पर कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा जाए। कानून व्यवस्था को किसी भी हालत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और यदि कोई कानून तोड़ने का प्रयास करेगा तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

तीनों जोन की पुलिस से होली के मद्देनजर सुरक्षा समिति की बैठकें करने, पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के मामलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी हाल में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस बार शांतिभंग के आरोप में नहीं, बल्कि रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा जाएगा। - लव कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed