फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You will be able to enjoy the flavors in metro coach

Noida News: मेट्रो कोच में उठा सकेंगे जायके का लुत्फ, जानिए कहां और कब से मिलेगी यह सुविधा

Thu, 04 Apr 2024 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2024 12:03 AM IST
सार

यह प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां हैं। एक्वा मेट्रो के एक कोच को रेस्तरां की शक्ल दी गई है। इसके बाहर के एरिया को भी कवर किया गया है।

विज्ञापन
You will be able to enjoy the flavors in metro coach
सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो कोच में खा सकेंगे खाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्वा लाइन के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो कोच रेस्तरां द कोच का 19 अप्रैल को विधिवत उद्घाटन होगा। अभी यहां कर्मचारियाें को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही आने वाले ग्राहकों के खाने के ऑर्डर भी लिए जा रहे हैं। शादी-ब्याह और जन्मदिन के लिए मेट्रो कोच की बुकिंग 20 अप्रैल के बाद होगी।

विज्ञापन


यह प्रदेश का पहला मेट्रो कोच रेस्तरां हैं। एक्वा मेट्रो के एक कोच को रेस्तरां की शक्ल दी गई है। इसके बाहर के एरिया को भी कवर किया गया है। ग्राहकों के बैठने के लिए कोच के अंदर और बाहर व्यवस्था की गई है। पांच-छह दिन पहले इसकी सॉफ्ट ओपनिंग की गई। यहां आए कुछ ग्राहकों के खाने-पीने के ऑर्डर लिए हैं। रेस्तरां प्रबंधन इसे प्रशिक्षण अवधि मान रहा है। उनका कहना है कि ग्रैंड ओपनिंग में एनएमआरसी के एमडी के अलावा शहर के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


एक साथ बैठ सकते हैं 100 से अधिक लोग
रेस्तरां में 100 से अधिक लोग एक साथ भाेजन कर सकते हैं। यहां से होम डिलिवरी की सुविधा भी मिलेगी। कोच के डेकोरेशन को बदला नहीं गया है, हालांकि बीच में एक टेबल रखा गया है। कोच के बाहर के कवर्ड एरिया में सोफे भी लगाए गए हैं। रेस्तरां सुबह 11:30 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। इसे नौ वर्ष के अनुबंध पर एक एजेंसी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed