फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   You can get free LPG cylinder on Holi

Noida News: होली पर मिल सकता है मुफ्त एलपीजी सिलिंडर

Fri, 21 Feb 2025 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
You can get free LPG cylinder on Holi
मंत्री सिरसा ने कहा, वादे पर सरकार ने किया काम शुरू, दो दिन में योजना पर मुहर लगेगी
विज्ञापन

-----------
10 सिलिंडर सब्सिडी पर 500 रुपये में मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार होली पर मुफ्त सिलिंडर का तोहफा दे सकती है। इस दिशा में योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर फैसला होगा। दिल्ली सचिवालय में शुक्रवार को दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से इस बारे में बैठक हुई है।
होली और दिवाली पर गरीब महिलाओं को एक-एक एलपीजी सिलिंडर देने का खाका तैयार कर लिया गया है। अगले दो दिनों में होने वाली कैबिनेट बैठक में योजना पर मुहर लग जाएगी। साल में दो सिलिंडर फ्री मिलेंगे और अन्य 10 सिलिंडर सब्सिडी 500 रुपये में मिलेंगे। हम अपने संकल्प पत्र के हर वादे को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अलग-अलग विभाग से जुड़ी जनहित की योजनाओं को जल्द ही धरातल पर लाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा ने किया था वादा

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की जनता को लुभाने के लिए कई वादे किए थे। इसमें गरीब परिवारों को एलपीजी सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी और होली-दिवाली पर मुफ्त सिलिंडर का वादा भी शामिल था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा था कि होली-दिवाली पर भाजपा सरकार सभी परिवारों को फ्री सिलिंडर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन महिलाओं के नाम पर कनेक्शन, उन्हें मिलेगा सिलिंडर
शपथ ग्रहण के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बैठकों का दौर जारी रहा। अलग-अलग योजनाओं के बारे में मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए। इसमें सबसे पहले होली है। भाजपा का होली व दिवाली गरीब महिलाओं को फ्री सिलिंडर देने का वादा प्राथमिकता में है। फ्री सिलिंंडर सरकार उन्हीं महिलाओं को देगी, जिनके नाम कनेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed