{"_id":"5dbc87348ebc3e93d62b256d","slug":"you-can-complain-of-wrong-challan-on-one-click-noida-news-noi470563712","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे ही कर सकेंगे गलत चालान की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे ही कर सकेंगे गलत चालान की शिकायत
विज्ञापन

नोएडा। गलत चालान की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चालान की कॉपी लेकर वाहन स्वामी ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब घर बैठे ही गलत चालान की शिकायत की जा सकेगी। शुक्रवार से ट्रैफिक पुलिस ने ई-चालान कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ईसीएमएस) शुरू कर दिया है। इससे शहर में रूट डायवर्जन सहित ट्रैफिक से जुड़ी तमाम अपडेट मिल सकेंगी।
ईसीएमएस पर गलत चालान की शिकायत के लिए सबसे पहले trafficpolicenoida.in पर लॉगइन करना होगा। पेज खुलने के बाद ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलकर सामने आएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना होगा। रजिस्टर करते ही मोबाइल पर आया ओटीपी भरना होगा, जिसके बाद अगला पेज खुलकर सामने आएगा। इसमें वाहन का नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, चालान नंबर भरने के बाद ग्रीवेंस टाइप (शिकायत का प्रकार) चुनना होगा। इसके बाद संबंधित दस्तावेज अटैच कर साथ में दिए गए बॉक्स में शिकायत से संबंधित ब्योरा लिखा जा सकता है। यह सुविधा 3एस माइंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से शुरू की गई है।
72 घंटे में शिकायत का निस्तारण
शिकायत दर्ज कराने के बाद शिकायत पर नंबर मुहैया कराया जाएगा। साथ ही, दर्ज शिकायत से संबंधित ई-मेल तुरंत एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक और ट्रैफिक कार्यालय में पहुंच जाएगा। शिकायतकर्ता कंप्लेंट नंबर से अपनी शिकायत को ट्रैक भी कर सकेगा। 72 घंटे में शिकायत का निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन
शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी
फिलहाल, लिखित शिकायत लेकर वाहन स्वामी ट्रैफिक कार्यालय के चक्कर लगाते हैं। ट्रैफिक पुलिस शिकायतों का रिकॉर्ड नहीं रख पाती। नई व्यवस्था लागू होने पर अधिकारी अपने लॉगइन आईडी से कहीं पर भी बैठकर पता लगा सकेंगे कि कितनी शिकायतें आई हैं, कितनों का समाधान हो चुका है और कितनी लंबित हैं।
गलत चालान की रोजाना 25 से 30 शिकायतें आती हैं। लोगों को ट्रैफिक कार्यालय आना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने से अब यह समस्या दूर हो जाएगी। तय समय में शिकायत का निस्तारण होगा और निगरानी की भी पुख्ता व्यवस्था होगी। - अनिल कुमार झा, एसपी ट्रैफिक