{"_id":"65566a7cb7decb4378015867","slug":"yogi-reached-the-trade-fair-took-stock-of-the-stalls-of-yamuna-and-greno-noida-news-c-1-gnd1002-1121937-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्यापार मेले में पहुंचे योगी, यमुना व ग्रेनो के स्टाल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्यापार मेले में पहुंचे योगी, यमुना व ग्रेनो के स्टाल का लिया जायजा
विज्ञापन
व्यापार मेले में पहुंचे योगी, यमुना व ग्रेनो के स्टाल का लिया जायजा
- प्रगति मैदान के यूपी पवेलियन में तीनों प्राधिकरणों ने लगाए हैं स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा / ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे विश्व व्यापार मेले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के स्टाल पर पहुंचकर जायजा लिया। वह नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर नहीं पहुंचे। यूपी पवेलियन में तीनों प्राधिकरणों की ओर से अपनी परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना कर कई दिशानिर्देश दिए।
यमुना प्राधिकरण के स्टाल पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी प्रोजेक्ट, मेडिकल डिवाइसेस पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई। प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को एफडीआई योजना के अंतर्गत पहला आवंटन किए जाने की जानकारी दी। यीडा ने यहां सिफी इंफिनिट स्पेसेस लिमिटेड को डाटा सेंटर के निर्माण हेतु भूखंड आवंटित किए हैं। डाटा सेंटर पार्क में 02 आवंटन कर दिए गए हैं और जल्द भूखंडों के आवंटन की नई योजना जारी की जाएगी।
वहीं, ग्रेटर नोएडा के स्टाल पर गंगाजल, वन मैप ग्रेटर नोएडा, मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक हब, डाटा सेंटर, स्मार्ट एलईडी लाइट, आईआईटीजीएनएल की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक हब आदि परियोजनाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई है। सीईओ रवि कुमार एनजी और ओएसडी नवीन कुमार सिंह व ओएसडी विशुराजा ने मुख्यमंत्री को इन परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में लैंड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ने क्यूआर कोड के जरिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी जानकारी निवेशकों तक पहुंचाने की सराहना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के मंत्री राकेश सचान, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा समेत अन्य ने भी स्टाल का जायजा लिया।
नोएडा प्राधिकरण की ओर से भी अपने स्टॉल पर जमीन आवंटन के बाबत जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। इसमें एक ब्रोशर भी रखा गया था। प्राधिकरण की ओर से एक क्यूआर कोर्ड दिया गया था। इसे स्कैन करने पर नोएडा के स्कीम की पूरी जानकारी उपलब्ध हो रही थी। इसक अलावा नोएडा प्राधिकरण ने अपनी उपलब्धियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराया है। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।