फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   yogi adityanath on Celebrating Pakistan victory in T20 world cup said who sing praises of Pakistan will be treated same way as indian army does on border

हार का जश्न मनाने वालों को नसीहत: योगी बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है

Sun, 31 Oct 2021 05:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 05:50 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर हिंसा को लेकर कहा कि कानून ने अपना काम किया है और आगे भी कर रहा है। शासन ने एसआईटी गठित की है, इसकी रिपोर्ट आने दीजिए। मंत्री समेत कई लोग जेल जाएंगे। सरकार किसी को उंगली उठाने का मौका नहीं देगी।

विज्ञापन
yogi adityanath on Celebrating Pakistan victory in T20 world cup said who sing praises of Pakistan will be treated same way as indian army does on border
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई जनपद में टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस बीच रविवार को एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून को हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं देंगे। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने सख्ती से कहा कि अगर भारत में रहेंगे तो हर हाल में अपने देश के प्रति सम्मान व्यक्त करना होगा। मैच में हार-जीत होती है, लेकिन दुश्मन देश के प्रति समर्थन व्यक्त करोगे तो उसी कठोरता से कुचल दिए जाओगे। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर, भारत की धरती का अन्न खाकर पाकिस्तान का गुण गाओगे तो फिर उसी लायक बना दिए जाओगे, जिस लायक भारतीय सेना उन लोगों को बना देती है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम का विरोध करने वालों को जनता ने जीरो बना दिया है। राम के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमने कभी राम के नाम पर राजनीति नहीं की है।


सीएम योगी बोले- लखीमपुर घटना में कानून ने अपना काम किया है
सीएम योगी ने लखीमपुर हिंसा पर कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। कानून ने अपना काम किया है और आगे कर रहा है। हमने पहले ही दिन कहा था कि कानून के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं देंगे। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के अंदर एक नजीर है। इसका लाभ यूपी को मिला है। उन्होंने कहा कि शासन ने एसआईटी गठित की है, रिपोर्ट आने दीजिए मंत्री भी जेल जाएंगे और भी कई लोग जाएंगे। लखीमपुर की घटना में शासन की कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष है, पारदर्शी है, कहीं भी किसी को उंगली उठाने का मौका सरकार नहीं देगी।

किसी आम महिला को कांग्रेस का अध्यक्ष क्यों नहीं बना दिया जाता
यूपी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने के प्रियंका गांधी के एलान पर सीएम योगी ने कहा कि क्यों नहीं किसी आम महिला को कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आराधना मिश्रा मोना को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दो और भी तमाम महिलाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed