फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Yoga is the means of purification of body, mind and soul: JP Nadda

शरीर, मन व आत्मा की शुद्धि का जरिया है योग : जेपी नड्डा

Wed, 22 Jun 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the means of purification of body, mind and soul: JP Nadda
सेक्टर 21 ए स्थित स्टेडियम में योग करते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोक सभा संसद महेश शर्मा।
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में मंगलवार सुबह भाजपा, नोएडा आंत्रप्रिन्योर्स एसोसिएशन और भारत विकास परिषद की ओर से आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के बाद वंदेमातरम गान हुआ। इसके बाद नड्डा सहित सभी लोगों ने योग किया। विभिन्न आसनों को करने के साथ ही इनके महत्व पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर नड्डा ने कहा कि योग पुरातन काल से शरीर, मन व आत्मा की शुद्धि करता है। हम सभी रोजाना योग करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस का प्रस्ताव दिया था। जिसे करीब 170 देशों ने समर्थन दिया। आज विश्व आठवां योग दिवस मना रहा है, जिसके तहत करीब 75 हजार स्थानों पर विविध आयोजन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने योग को वैश्विक पर्व बना दिया है। योग केवल आसनों का समूह नहीं, बल्कि यह जीवन की एक पद्धति है। योग ही शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति संभव है। देश के लिए यह गौरव का क्षण है। योग के बाद नड्डा सेक्टर-35 स्थित नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने हर घर तक संपर्क को लेकर विचार भी रखे। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

500 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास
कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार आरोग्य योग फाउंडेशन के संस्थापक व योग गुरु डॉ. राजेश ने 500 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने योग के विविध फायदे बताते हुए दैनिक जीवन में योग से जुड़े रहने की अपील की। इस दौरान लोगों ने प्रमुख रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन आदि के साथ ही साथ नाड़ी शोधन व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा, संयम, आत्मबल, अनुशासन व प्रकृति से जुड़ने का भाव प्रकट होता है। वास्तव में योग जीवन का विज्ञान है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। कार्यक्रम में शामिल शहर के सेक्टरों, सोसाइटी, स्कूल और कॉलेजों के लोगों में योग के प्रति खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed